फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was brutally beaten while being held hostage, his nails pulled out with a spade.

Bareilly News: बंधक बनाकर युवक को निर्ममता से पीटा, प्लास से उखाड़े नाखून

Wed, 15 Oct 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was brutally beaten while being held hostage, his nails pulled out with a spade.
आंवला। पिटाई से गंभीर घायल युवक-संवाद
प्रेम विवाह के बाद से ससुराली मान रहे थे रंजिश, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को रंजिश के चलते निर्ममता से पीटा गया। इससे भी जब पेट नहीं भरा तो उसके नाखून प्लास से उखाड़े गए। ग्रामीण ने थाने में चार लोगों के खिलाफ संबंधित आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक फुलासी गांव निवासी राजीव सिंह ने बताया कि पांच साल पहले गांव की ही युवती से बेटे प्रवेश कुमार सिंह ने प्रेम-विवाह किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सोमवार सुबह बेटे का रास्ता रोककर उसे बंधक बना लिया। बेटे को डंडों व तलवार से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। प्लास से बेटे के पैर के नाखून निकाले व एक हाथ की अंगुली को प्लास से दबाकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

युवक को किया जिला अस्पताल रेफर
राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बेटे से बिना तलाक लिए पुत्रवधू व नाती को कहीं किसी के हाथ बेच दिया है। घटना की जानकारी होने पर जब राजीव आरोपियों के घर पहुंचे तो देखा कि बेटे को रस्सी से बांध गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से बेटे को छुड़ाया। सरकारी अस्पताल लेकर आए। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी श्याम सिंह, संतोष देवी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed