{"_id":"626c556a9559856b593d0278","slug":"a-young-man-hanging-from-a-noose-after-killing-his-wife-and-daughter-in-a-mutual-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: आपसी झगड़े में पत्नी-बेटी की हत्या कर फंदे से झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: आपसी झगड़े में पत्नी-बेटी की हत्या कर फंदे से झूला युवक
Sat, 30 Apr 2022 02:45 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:45 AM IST
सार
रामप्रकाश कस्बे में ही हाईवे पर स्थित ढाबे पर मजदूरी करते थे। पिछले वर्ष 28 जून को उनकी शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज में रहने वाली मीनू (26) के साथ हुई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपसी झगड़े में पत्नी और चार महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद कस्बे के मोहल्ला उत्तमगंज के रामप्रकाश (28) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक तीनों को उठा न देखकर रामप्रकाश की मां उन्हें जगाने पहुंचीं। परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों के शव पाए। शव बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
रामप्रकाश कस्बे में ही हाईवे पर स्थित ढाबे पर मजदूरी करते थे। पिछले वर्ष 28 जून को उनकी शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज में रहने वाली मीनू (26) के साथ हुई थी। मां सोनकली के मुताबिक गुरुवार रात खाना खाने के बाद रामप्रकाश पत्नी और बेटी के साथ छत पर सोने चला गया था, लेकिन तीनों कब नीचे आए पता नहीं चला। सुबह सात बजे जब वह जागीं तो बरामदे के दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज दी, मगर काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले बड़े बेटे पवन को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया। अंदर बरामदे में कुंडे में पड़े चुनरी के फंदे से रामप्रकाश का शव लटक रहा था। कमरे में बेड पर मीनू और बच्ची कृष्णा के शव पड़े थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन