{"_id":"6954419d97e4a6c97d067363","slug":"a-young-man-entered-the-house-with-a-gun-due-to-rivalry-the-villagers-caught-him-and-handed-him-over-to-the-policea-young-man-entered-the-house-with-a-gun-due-to-rivalry-the-villagers-caught-him-and-handed-him-over-to-the-police-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103689-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रंजिश में तमंचा लेकर घर में घुसा युवक, ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रंजिश में तमंचा लेकर घर में घुसा युवक, ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
नवाबगंज। दुश्मनी के चलते सोमवार रात एक युवक तमंचा लेकर एक ग्रामीण के घर में घुस आया। घर में हलचल होने पर परिजन जाग गए, जिससे घुसपैठिए के साथ आए अन्य लोग मौके से भाग गए। हालांकि घरवालों ने एक युवक को तमंचे समेत पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव की है। यहां रहने वाले फैहमुद्दीन का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है, जो आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उनका कहना है कि सोमवार रात सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा गांव निवासी शाहरुख अन्य साथियों के साथ छत के रास्ते उनके घर में तमंचा लेकर घुस आया।
आहट होने पर फैहमुद्दीन और उनके परिजन जाग गए और शोर मचाया, जिससे अन्य आरोपी भाग निकले। इसी दौरान शाहरुख को तमंचे सहित पकड़ लिया गया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा था। उसके पास तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद