{"_id":"68507ed5acee4c893b03fc1d","slug":"a-woman-going-home-in-a-tempo-was-robbed-of-her-purse-and-earrings-bareilly-news-c-4-bly1015-663256-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो से घर जा रही महिला का पर्स और कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो से घर जा रही महिला का पर्स और कुंडल लूटे
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में टेंपो से घर जा रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स और कुंडल लूट लिए। किला थाने में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीबीगंज के महेशपुर निवासी हरप्यारी ने पुलिस को बताया कि 13 जून की शाम वह टेंपो में बैठकर शहर से घर जा रही थीं। रामपुर रोड पर भूसे की टाल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पर्स और कुंडल छीन लिए। पर्स में चार हजार रुपये के साथ उनका आधार कार्ड भी रखा था। लुटेरों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। किला पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से ठगी
बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी महिला को मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए। बारादरी थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सैनिक कॉलोनी निवासी डिंपल दुबे ने पुलिस को बताया कि 19 मई को रिया नाम की युवती ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज करके व्यापार के जरिये मोटी कमाई करने का झांसा दिया था। इसके बाद साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर संपर्क किया। उन्हें झांसे में लेकर 3,32,995 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। काफी समय बाद डिंपल को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। ब्यूरो