{"_id":"6883eedf828df78faa057091","slug":"a-transformer-of-harungala-substation-will-be-connected-to-the-new-line-will-get-rid-of-tripping-bareilly-news-c-4-vns1074-689967-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नई लाइन से जुड़ेगा हरूनगला उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नई लाइन से जुड़ेगा हरूनगला उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
बरेली। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित इलाकों में ओवरलोडिंग के चलते होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम की ओर से हरूनगला उपकेंद्र के 10 एमवीए के एक ट्रांसफर को राधा माधव उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है।
हरूनगला उपकेंद्र तक बालीपुर स्थित पारेषण के उपकेंद्र से जो लाइन आती है, वह काफी लंबी है। इससे महानगर, सनसिटी सहित अन्य उपकेंद्र भी जुड़े हैं। इसके चलते गर्मियों में ओवरलोडिंग के चलते परेशानी होती है। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित इलाकों में संकट ज्यादा रहता है।
ग्रीनपार्क, फाइक एन्क्लेव और कृष्णानगर में दिक्कत ज्यादा होती थी। इन इलाकों में ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नई व्यवस्था के तहत अब हरूनगला उपकेंद्र पर रखे 10 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को राधा माधव उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
एसडीई विपुल शुक्ला ने बताया कि हरूनगला और राधा माधव उपकेंद्र के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है। इस हिस्से में पहले से ही लाइन बिछी हुई है। बस अनुमति का इंतजार था। अब यह मिल चुकी है। ट्रांसफार्मर को नई लाइन से जोड़ा भी जा चुका है।
राधा माधव उपकेंद्र चूंकि ग्रामीण क्षेत्र का है, ऐसे में यहां 18 घंटे ही बिजली मिलती है। इस उपकेंद्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति 31 जुलाई से मिलने लगेगी। हालांकि, इसके बाद भी यहां से पोषित ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे ही बिजली मिलेगी। हरूनगला उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर तक 24 घंटे बिजली आएगी। संवाद