फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Road Accident News stranger went away after openingwindow of dumper life of driver-helper saved

जिंदा जले 8 बराती: डंपर की खिड़की खोलकर चला गया अनजान, ड्राइवर-हेल्पर की बची जान; बोले- देवदूत ही लगा वो शख्स

Mon, 11 Dec 2023 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

Bareilly Car Fire Accident: बरेली में हुए दर्दनाक हादसे की वजह तकनीकी जांच में सामने आई है। टायर फटने से कार डिवाइडर पार कर डंपर से भिड़ गई। डीजल टैंक फटने से आग भड़क गई और आठ लोग कार के अंदर ही वह जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
Bareilly Road Accident News stranger went away after openingwindow of dumper life of driver-helper saved
Bareilly Road Accident News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। भोजीपुरा थाने से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई, जिससे उसमें सवार सभी आठ बरातियों की मौत हो गई। डंपर चालक रामपुर निवासी विनोद कुमार और हेल्पर माशूक रात में जान बचाकर भाग गए थे। 
विज्ञापन


रविवार सुबह विनोद थाने पहुंचा। उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो चुका था। उसने रात में हाईवे पर हुई दुर्घटना का सच बेबाकी से बयां किया। कहा कि कोई अनजान शख्स आया और डंपर की खिड़की खोलकर चला गया। इससे दोनों की जान बच गई पर वे उस अनजान शख्स को शुक्रिया तक नहीं बोल सके।
विज्ञापन


रामपुर जिले के पटवाई थाने के सूपा गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पड़ोसी गांव चंडिका निवासी हेल्पर माशूक के साथ वह रात में रुद्रपुर से रेत लेकर बरेली आ रहे थे। डंपर सामान्य गति में था। वह अपनी साइड में थे। तभी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पार कर उनके डंपर में घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डंपर को ब्रेक लगाया पर वह 25 मीटर तक कार को घसीट ले गया। इस दौरान कार में आग लग गई थी। लपटें डंपर के केबिन तक पहुंच रहीं थीं। वह और माशूक दोनों घबरा गए। डंपर को बैक करने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे नहीं हुआ। डंपर भी जलने लगा तो उन्होंने खिड़की खोलने की कोशिश की मगर उसका भी लॉक फंस गया था। 
 

विनोद के मुताबिक, अचानक हाईवे पर एक अनजान शख्स आया और उसने डंपर की खिड़की बाहर से खोल दी। तब वह और माशूक कूदकर भागे। इसी दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। विनोद के मुताबिक कार की गति बेहद तेज थी। वह नहीं देख सका कि उसका टायर फटा या कोई और बात रही। कार का लॉक खुल जाता तो उसमें सवार लोगों की जान भी बच सकती थी।

ये था मामला
बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता अपनी कार बुकिंग पर चलवाते थे। बहेड़ी से सटे गांव जाम निवासी उवैस का निकाह शनिवार को बरेली में पीलीभीत बाइपास स्थित फहम लॉन में था। बहेड़ी के मितापुर निवासी चालक फुरकान जाम गांव के ही कुछ लोगों को लेकर बरात में आया था। 

 

शादी में शामिल होने के बाद ये लोग जाम लौट रहे थे। रात 11:45 बजे भोजीपुरा थाने से आगे दभौरा गांव के पास कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस दौरान धमाके के साथ कार व डंपर में आग लग गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई थी। चालक और हेल्पर डंपर छोड़कर भाग गए थे।


 

जाम शुमाली गांव के इन सात लोगों की गई जान
- आरिफ (30) पुत्र अमीर अहमद
- शादाब (26) पुत्र अब्दुल मजीद
- आसिफ (23) पुत्र शमीम
- आसिफ (34) पुत्र यूसुफ उर्फ मुन्ने
- बाबू (41) पुत्र प्यारे
- अय्यूब (36) पुत्र यूनुस
- आलिम (22) पुत्र जाहिद अली
- चालक फुरकान (25) पुत्र भूरा, निवासी गांव मितापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed