फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A scuffle ensued with the police officer to free the attacker, and the dhaba owner was shot.

Bareilly News: हमलावर को छुड़ाने के लिए दरोगा से हाथापाई, ढाबा मालिक को गोली मारी

Tue, 17 Mar 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
A scuffle ensued with the police officer to free the attacker, and the dhaba owner was shot.
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में लाल फाटक के पास हमलावर को छुड़ाने की कोशिश में उसके साथियों ने लाल फाटक चौकी इंचार्ज बॉबी कुमार से हाथापाई कर दी। हमलावरों ने एक ढाबा संचालक को गोली मार दी। हालांकि, मेडिकल जांच में गन शॉट की पुष्टि नहीं हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार ने बताया कि चौबारी के ग्राम प्रधान पप्पू ने सोमवार देर शाम सूचना दी कि कुछ युवक गांव में झगड़ा कर रहे हैं। गांव के लोगों ने सद्भावना कॉलोनी कांधरपुर निवासी बंटू को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी जब बंटू को पुलिस चौकी ले जा रहे थे तो साथियों ने उसको छुड़ाने की कोशिश करते हुए चौकी इंचार्ज बॉबी कुमार से हाथापाई भी कर दी। चौकी इंचार्ज ने गांव के प्रधान को कॉल की। इसी दौरान वहां से बाइक सवार ढाबा मालिक सौरभ और संजय गुजर रहे थे। तभी विवेक जट्टा ने गोली चला दी। गोली सौरभ के दाहिने हाथ पर लगी।
विज्ञापन

रात आठ बजे चौबारी निवासी सौरभ ने लाल फाटक चौकी पहुंचकर बताया कि उसके हाथ में गोली मारी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सौरभ, अनुज, बंटू, अंशुल, विवेक जट्टा के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed