फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report was filed in the case of kidnapping a woman

Bareilly News: महिला को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A report was filed in the case of kidnapping a woman
नवाबगंज। बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर बस से लौट रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बस से अगवा करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ठिरिया सैदपुर गांव के ग्राम प्रधान रमादेवी के पति गया प्रसाद बुधवार को डीएम के निर्देश पर बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को ले गया। शाम को सभी को लेकर जब वह बस से आ रहे थे। तभी बाइपास मार्ग पर पिंक बूथ पर बालाजी पुरम मोहल्ले का निवासी आशीष कुमार ने अपनी हूटर लगी कार बस के आगे लगा दी। बस में चढ़ एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ले जाने लगा। महिलाओं के विरोध पर दबंग धमकी देकर चला गया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed