फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report has been filed in the case of snatching a woman's earring

Bareilly News: महिला से कुंडल नोचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of snatching a woman's earring
आंवला। आंवला-रामनगर रोड पर अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही महिला के कान से दिनदहाड़े कुंडल नोचने के मामले में पुलिस ने देर रात अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के बेटे पृथ्वीराज द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वे बुधवार दिन में 11:30 बजे देवकोला गांव निवासी अपनी बुआ आरती के यहां जा रहे थे। मऊचंदपुर धर्मकांटा से दो मीटर पहले बाइक सवार दो युवक आए और मां नेमवती के कान से कुंडल नोच कर भाग गए। आरोपी का पीछा किया पर वे भाग गए। आरोपी की बाइक पर आर-15 लिखा हुआ था। घटना से महिला का कान फट गया। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। पूरे दिन थाना पुलिस इस रोड पर लगे सारे सीसीटीवी खंगालती रही। पुलिस अगले दिन इस रोड पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करती दिखी। वहीं, इस मामले में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने घटना के शीघ्र खुलासे की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed