{"_id":"687d595bb869e7659e030b04","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-disciple-of-mahamandleshwar-kailashanand-for-embezzling-rs-4-lakh-bareilly-news-c-4-vns1074-686018-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महामंडलेश्वर कैलाशानंद के शिष्य पर चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महामंडलेश्वर कैलाशानंद के शिष्य पर चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के शिष्य हनुमान मंदिर, सूद धर्मकांटा निवासी अनुराग वाजपेयी के खिलाफ चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में शनिवार रात प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया गया। यह कार्रवाई नाग पंचमी मेला ग्राउंड निवासी ठेला लगाने वाले दिनेश कुमार की तहरीर पर की गई है।
दिनेश कुमार ने सीओ (प्रथम) को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ठेला लगाता है। अपना सामान रखने और पूड़ी-कचौड़ी की दुकानदारी के लिए उसे दुकान की जरूरत थी। 24 जनवरी 2017 को दुकान लेने के लिए उसने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी कर अनुराग बाजपेयी को चार लाख रुपये बतौर पगड़ी दिया था।
अनुराग ने कहा था कि प्लास्टर और रंगाई-पुताई का काम करवाकर शटर लगाकर दुकान देंगे। अनुराग ने चार लाख रुपये लेने के बावजूद आज तक उसे दुकान नहीं दी। अब रुपये मांगने पर अनुराग उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो