Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A piece of clay was stuck in the ear, doctors removed it

Bareilly News: कान में फंसा था क्ले का टुकड़ा, डॉक्टरों ने निकाला

Sat, 21 Nov 2026 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
A piece of clay was stuck in the ear, doctors removed it

विज्ञापन
बरेली। खेल-खेल में बच्चों की ओर से बरती गई जरा सी लापरवाही भी परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरीदपुर में आया। डॉक्टरों ने बिना सर्जरी बच्ची के कान में फंसे खिलौने वाली मिट्टी (क्ले) के टुकड़े को निकाला।
फरीदपुर निवासी आमोद शर्मा की चार वर्षीय बेटी आराध्या शर्मा को कान में दर्द और बेचैनी की शिकायत थी। बृहस्पतिवार रात दर्द बढ़ा तो परिजन शुक्रवार को उसे सीएचसी ले गए। जांच में कान में फंसा क्ले का टुकड़ा दिखा। चिकित्साधिकारी डॉ. जीए राही और उनकी टीम ने बिना सर्जरी उसे बाहर निकाला। घंटेभर बाद बच्ची की स्थिति सामान्य होने पर जरूरी सुझाव देकर घर भेजा।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, बच्चों के कान या नाक में कोई वस्तु फंसने पर खुद निकालने की कोशिश न करें। इससे वस्तु और अंदर जाकर फंस सकती है या कान के पर्दे और नाक के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे मामलों में सावधानी बरतें और डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखें ध्यान
- बच्चों को खेलते समय छोटी वस्तुओं, क्ले, मोती, बीज, टूटे खिलौनों से दूर रखें।
- कान में कोई वस्तु फंसने पर पिन, माचिस की तीली, चिमटी या ईयरबड न डालें।
- कान में बिना विशेषज्ञ परामर्श के तेल, पानी अन्य तरल पदार्थ कतई न डालें।
- नाक में वस्तु फंसने पर उंगली या किसी उपकरण से निकालने का प्रयास न करें।
- दर्द, सुनने में परेशानी, खून या कान से पानी आने पर पास के अस्पताल में दिखाएं।
- कान, नाक में बटन, सिक्का फंसना आपात स्थिति होती है। इस निकलवाने में देर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed