फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A memorandum was submitted to the DM demanding the construction of an underpass at Akha turn.

Bareilly News: अखा मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए डीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the DM demanding the construction of an underpass at Akha turn.
बिशारतगंज। बरेली-बदायूं मार्ग पर रामगंगा पुल के पास अखा मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात करके उनको ज्ञापन दिया। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को ज्ञापन अग्रसारित करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं मार्ग से अखा मोड़ होकर इलाके के करीब 35 गांवों का आवागमन होता है। अखा गैनी मार्ग से शाहबाद रामपुर तक के वाहन गुजरते हैं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-बदायूं मार्ग के ट्रैफिक का रूट डायवर्ट इसी मार्ग से किया जाता है।
विज्ञापन

गांव अखा निवासी आनंदपाल सिंह, डोरी लाल साहू ,योगेंद्र पाल सिंह, सुरेश बाबू शर्मा, नत्थू सिंह, वेदपाल सिंह, सोमवीर सिंह, सचिन सिंह, मोहित, त्रिवेंद्र, मुकेश कुमार, कुंवर सेन आदि ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात की और अवगत कराया कि बरेली-बदायूं मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रामगंगा पुल के पास अखा मोड़ का जो कट है, उस पर अंडरपास नहीं बनाया जा रहा। कट को बंद करने की तैयारी की जा रही है। कट बंद होने की दशा में बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को अखा-गैनी मार्ग पर जाने को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ज्ञापन में करीब 35 गांवों की सूची सौंपी गई है, जो कट बंद होने से प्रभावित होंगे। ग्रामीण ने कट खुला रखने व अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर गरगइया के पास अंडरपास निर्माण का मिला आश्वासन
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे पर गरगईया गांव के पास अंडरपास के निर्माण का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसपर गरगईया गांव के पास अंडरपास नहीं है। फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा गांव के ग्रामीणों ने हाईवे से अंडरपास का निर्माण कराने की मांग करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र दिया है। इसपर राज्य मंत्री ने केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर अंडरपास बनवाने की मांग की है। उन्होंने अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया है। इसपर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। पत्र देने वालों में नरेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, निरमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed