फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A member of the gang that cheated on the pretext of job arrested

Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A member of the gang that cheated on the pretext of job arrested
बरेली। नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य धोखाधड़ी के मुकदमों में वांछित फर्जी प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में सुभाषनगर के शांति विहार निवासी पप्पू शर्मा, बदायूं के दातागंज निवासी अमित शर्मा और राजू राठौर ने सुभाषनगर थाने में मुकदमे दर्ज करवाकर बताया था कि अमित प्रताप और ख्यालीराम के गैंग ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। बारादरी के सम्राट अशोक नगर का ख्यालीराम झांसे में लेने के लिए फर्जी प्रधानाचार्य और प्रबंधक बनता था। वह मुकदमों में वांछित चल रहा था। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मढ़ीनाथ पुलिया के पास से ख्यालीराम को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके साथी अमित प्रताप ने उससे भी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed