फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A lot of memes and reels ran on the track of social media

Bareilly News: सोशल मीडिया की पटरी पर खूब दौड़ी मीम्स और रील्स की गाड़ी

Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
A lot of memes and reels ran on the track of social media
बरेली। लोकसभा चुनाव परिणाम अब भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। समर्थक हार-जीत का विश्लेषण कर रहे हैं। कोई जीत के जश्न की रील डाल रहा है तो कोई मीम्स के जरिये विपक्षियों पर कटाक्ष कर रहा है। बरेली में भाजपा नेता की बेटी की पोस्ट चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें उन्होंने निवर्तमान सांसद की हार पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप पर बरेली की दोनों सीटों जुड़ीं मीम्स और रील्स ट्रेंड करती रहीं। इसमें सबसे अधिक चर्चा आंवला सीट को लेकर होती रही। भाजपा की हार का कारण यूजर्स ने निवर्तमान सांसद के पप्पू-बब्बू-डब्बू वाले बयान को बताया। बुधवार को भी कार्यालयों से लेकर चाय की दुकानों तक लोग प्रत्याशियों की हार-जाती की चर्चा करते रहे। वहीं, कुछ नेताओं और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया से 400 पार का दावा करने वाले पोस्ट भी हटा लिए। इसको लेकर भी विपक्षी तंज कसते रहे।
विज्ञापन


सत्ताधारी दल के नेता की बेटी ने कहा, पिता लड़ते तो चार लाख मतों से जीतते

सत्ताधारी दल के एक नेता की बेटी ने पोस्ट डालकर पार्टी प्रत्याशी की हार की समीक्षा की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि एक सीट जो सदैव भाजपा की परंपरागत सीट रही है। वह आज भाजपा के खाते से इसलिए छिन गई, क्योंकि जनता ने जिसे विकास के लिए चुना था, वह विकास नहीं कर सका। ऊपर से भाजपा के बड़े वोट बैंक ब्राह्मण-ठाकुर समाज पर अभद्र टिप्पणी करते रहे। कहा कि जो नेता उनको चुनाव लड़ा रहे थे, निवर्तमान सांसद उन्हीं से चिढ़ते थे। उन्होंने जमीनी नेता मेरे पिता का टिकट कटवा दिया। कहा कि मेरे पिता वहां से चुनाव लड़ते तो कम से कम चार लाख वोटों से जीतते। उसने निवर्तमान सांसद की बेटी पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में भी अयोध्या का चला ट्रेंड
बरेली के सोशल मीडिया यूजर्स ने फोटो, वीडियो और मीम्स के माध्य से अयोध्या में भाजपा को मिली शिकस्त पर तरह-तरह के पोस्ट किए। अमित उपाध्याय नाम के यूजर ने भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए इसे प्रत्याशी के साथ धोखा बताया। वहीं, प्रतिभा नाम के यूजर ने तंज किया, ईवीएम ठीक है? अयोध्या को लेकर सैकड़ों मीम्स दिनभर वायरल होते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed