{"_id":"6663a21e7d8bf676e10c4a14","slug":"a-handicapped-person-was-found-writhing-in-pain-outside-the-opd-ad-sic-got-him-admitted-bareilly-news-c-4-lko1018-416594-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी के बाहर तड़पता मिला दिव्यांग, एडी एसआईसी ने कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी के बाहर तड़पता मिला दिव्यांग, एडी एसआईसी ने कराया भर्ती
Sat, 08 Jun 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेप्टिक की चपेट में रहे दिव्यांग का उपचार करने की बजाय इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने उसे बाहर निकाल दिया गया। ओपीडी के बाहर मरीज के दर्द से तड़पने की सूचना मिलने पर एडी एसआईसी ने स्टाफ को फटकार लगाई। साथ ही दिव्यांग मरीज को भर्ती कराया।
शाहजहांपुर निवासी 56 वर्षीय दिव्यांग शहर में मांगकर गुजारा करता है। उसे बीते कई दिनों से पांव में सेप्टिक की समस्या है। दर्द काबू से बाहर होने पर वह शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इलाज को पहुंचा। आरोप है कि स्टाफ ने इलाज से इनकार कर दिया। साथ ही, उसे कहीं और जाने की नसीहत दी।
इलाज के लिए रुपये न होने पर मरीज ओपीडी के बाहर ही लेट गया। दर्द से कराहते देख कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की। फिर एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा को सूचना दी। उन्होंने तत्काल कार्यालय के कर्मचारियों को भेजा। वे दिव्यांग को इमरजेंसी ले गए और वहां भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। साथ ही, मौजूद स्टाफ को भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई को चेताया।
विज्ञापन
--
फोटो
पर्चा, दवा काउंटर, ओपीडी के बाहर लगा टेंट
बरेली। ओपीडी, पर्चा और दवा काउंटर पर कतार में लगने वाले लोगों को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया गया है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को भीड़ होने के चलते कई लोग धूप में खड़े मिले थे। इस पर डीएम ने यहां आवश्यक इंतजाम करने के लिए कहा था। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि भीषण धूप से मरीजों की हालत बिगड़ने की सूचना मिल रही थी। अब धूप से बचाव हो सकेगा। ब्यूरो