{"_id":"69dd5f4b42f86a994808b3de","slug":"a-fraudster-claimed-to-be-an-ips-officer-and-posted-on-an-intelligence-mission-and-cheated-people-bareilly-news-c-4-bly1053-863798-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुद को आईपीएस बताकर फेसबुक पर की दोस्ती, फिर महिला से ठग लिए 1.29 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुद को आईपीएस बताकर फेसबुक पर की दोस्ती, फिर महिला से ठग लिए 1.29 लाख रुपये
Tue, 14 Apr 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:55 AM IST
सार
बरेली में एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने खुद को आईपीएस अफसर बताकर फेसबुक पर दोस्ती की। फिर उसे झांसा देकर कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शातिर ने खुद को आईपीएस और खुफिया मिशन पर तैनाती बताकर फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर ली। बाद में उसे ब्लैकमेल कर रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला के वकील भाई ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिथरी क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता ने बताया कि उनकी बहन के फेसबुक मैसेंजर पर लक्ष्य पांडेय आईपीएस नाम से संदेश आया। उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया। कहा कि वह खुफिया मिशन पर लंदन में तैनात है। धीरे-धीरे उसने उनकी बहन से दोस्ती कर ली। 29 मार्च को अपना जन्मदिन बताकर अपने साथी रोहित शर्मा के जरिये उनकी बहन को पार्सल भेजने की बात कही। रोहित ने उनकी बहन को कॉल कर बताया कि कस्टम ने पार्सल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
कस्टम से पार्सल छुड़ाने के बदले लेते रहे रुपये
पार्सल में आईफोन, हीरे का हार, डॉलर और सोने की अंगूठी होने की बात बताकर झांसा दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों से पार्सल छुड़वाने के लिए 30 हजार रुपये उनकी बहन से ट्रांसफर करा लिए। पार्सल पर आईपीएस लक्ष्य पांडेय का पति के रूप में नाम लिखा होने की बात कहकर सीबीआई अफसर बने ठगों ने उनकी बहन पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद उनकी बहन से तीन बार में 47,800, 9000, 73,000 रुपये और ले लिए। कुल 1,29,000 रुपये उनकी बहन से खातों में ट्रांसफर करा लिए। थाना प्रभारी राजेश बाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन