{"_id":"694066c35d5d6df1d206aabe","slug":"a-fraud-complaint-has-been-filed-against-four-people-including-naseem-ahmed-baheri-news-c-124-1-sbly1010-105559-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नसीम अहमद सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नसीम अहमद सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Tue, 16 Dec 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी और पूर्व चेयरपर्सन के पति नसीम अहमद सहित चार आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
कस्बा फरीदपुर निवासी शकील खां ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि बहेड़ी के मोहल्ला टांडा निवासी नसीम अहमद की नैनीताल रोड के किनारे गांव मोहनपुर में जमीन है। इसमें से आधी जमीन का उसने सौदा किया था। नौ अक्तूबर को एक लाख रुपये का एडवांस दिया। इकरारनामा भी कराया।
10 नवंबर को शेष रकम देकर बैनामा कराना था। उसने 13 अक्तूबर को ही एक होटल में बैठकर 25.50 लाख रुपये वाजिद खान उर्फ बिल्लू चौधरी, नसीम अहमद, रेहान व बबलू को दिए। आरोपियों ने अगले दिन बैनामा कराने की बात कही। इसके बाद बहाने बनाने लगे। तहसील जाकर जानकारी करने पर पता चला कि जमीन चकबंदी में है।
विज्ञापन
रुपये लौटाने के लिए कहने पर नसीम अहमद ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। देवरनियां इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।