{"_id":"67e31c29bdab78b65c018a40","slug":"a-doctor-from-kasganj-died-due-to-a-head-injury-bareilly-news-c-4-lko1064-605905-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिर में चोट लगने से कासगंज के डाॅक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिर में चोट लगने से कासगंज के डाॅक्टर की मौत
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। स्थानीय मेडिकल काॅलेज में कासगंज के आंखों के डाॅक्टर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है।
कासगंज जिले के सहाबर कस्बा निवासी डाॅ. आशीष कुमार को परिवार के लोग 21 मार्च को इलाज के लिए लेकर आए थे। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके बहनोई अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष ने 22 मार्च को परिजनों से मोबाइल पर वीडियो कॉल करके बात भी की थी। सूचना पर वह परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज में आए तो बताया कि वह टायलेट में गए थे। मिर्गी का दौरा आया और फर्श पर गिरकर उनकी मौत हो गई, जबकि आशीष के शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों का कहना है कि आशीष को कभी मिर्गी का दौरा नहीं आया था।
इकलौते बेटे थे आशीष
बहनोई अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष की पत्नी और ससुराल वालों में संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी पत्नी सरस्वती का मायका बदायूं के उझानी में है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सरस्वती ने काॅल करके बताया था कि बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है। संवाद