{"_id":"6af76db3b1a91392180e20e6","slug":"a-deep-pit-has-formed-on-rampur-road-due-to-a-burst-pipeline-bareilly-news-c-4-bly1015-1006566-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामपुर रोड पर पाइपलाइन फटने से हुआ गहरा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामपुर रोड पर पाइपलाइन फटने से हुआ गहरा गड्ढा
Sat, 14 Nov 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। रामपुर रोड पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई गहरा गड्ढा बन गया है। यहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। इस वजह से हादसे से बचाव के लिए लगाए गए बैरिकेड्स दूर से नजर ही नहीं आते। हादसे की आशंका बनी हुई है।
खलीलपुर स्थित ओवरहेड टैंक से अटरिया, महेशपुर, बिधौलिया और स्वालेनगर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इस लाइन से करीब 50 हजार की आबादी के घरों तक पानी पहुंचता है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन सड़क के बीच में आ गई। वाहनों के भार की वजह से यह बार-बार क्षतिग्रस्त
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से रामपुर रोड पर सीबीगंज थाने के सामने, बंद पड़ी विमको फैक्टरी के गेट के पास और सुपीरियर फैक्टरी के सामने समेत कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। तीन दिन पहले पोस्ट ऑफिस के पास लाइन क्षतिग्रस्त होने से गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
वन विभाग की एनओसी न मिलने से नहीं बदल पा रही लाइन
नई पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद सामान भी आ चुका था, लेकिन वन विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका और सामान वापस चला गया। जलकल विभाग के जेई प्रभात ने बताया कि जर्जर पाइपलाइन के कारण बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही सड़क किनारे नई पाइपलाइन डाली जाएगी।