{"_id":"6b0b4262f05d6f90d1020cf5","slug":"a-campaign-will-be-launched-to-increase-the-participation-of-businesspeople-in-politics-bareilly-news-c-4-bly1015-1016390-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
बरेली। राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने और नई पीढ़ी को उद्योग, व्यापार से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाएगा। स्टेडियम रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया।
प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर मंथन शुरू किया है। पारिवारिक कारोबार से युवा दूर न हो इसके लिए व्यापार मंडल नई पीढ़ी को आधुनिक तरीके से कारोबार करने के गुर सिखाने के लिए गोष्ठी आयोजित करेगा।
महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापार मंडल गैर-राजनीतिक संगठन है लेकिन व्यवस्था में भागीदारी के बिना सुधार संभव नहीं है। प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का न गठन हुआ, न ही विधान परिषद में व्यापारियों के लिए सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने बताया कि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पांच शिविर लगाएंगे। इनमें जीएसटी, श्रम विभाग, बाट-माप, एफएसडीए, नगर निगम, जिला पंचायत के करों से संबंधित समस्या के निस्तारण का प्रयास होगा।
बैठक में राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जयदीप अग्रवाल टीटू, सचिन खंडेलवाल, श्याम मिठवानी, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल आदि मौजूद रहे।