फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A buyer came for Nawabganj sugar mill, auction went aheadA buyer came for Nawabganj sugar mill, auction went ahead

Bareilly News: नवाबगंज चीनी मिल के लिए आया एक खरीदार, आगे बढ़ी नीलामी

Tue, 30 Dec 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A buyer came for Nawabganj sugar mill, auction went aheadA buyer came for Nawabganj sugar mill, auction went ahead
बरेली। नवाबगंज की ओसवाल शुगर मिल के लिए बोली लगाने एक ही खरीदार सामने आया। अब 21 दिन बाद दोबारा नीलामी की तारीख लगाई जाएगी। सामने आए खरीदार को अगली नीलामी में शामिल करने के लिए सिक्योरिटी मनी के तौर पर चेक जमा कर लिया है। किसानों और गन्ना समिति का बकाया 70 करोड़ रुपये नहीं देने पर तहसील प्रशासन मिल की नीलामी कर रहा है। सोमवार को चीनी मिल की 642 बीघे जमीन की नीलामी होनी थी। इसकी बोली 156 करोड़ रुपये से शुरू होनी है। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि नीलामी में बोली लगाने वाले कम से कम तीन लोग होने चाहिए। इससे कम संख्या पर बोली मान्य नहीं होती। नीलामी के दौरान किसान नेताओं में चंद्र प्रकाश गंगवार उर्फ पप्पू, रामरतन गंगवार, छेदा लाल गंगवार, महेंद्र पाल गंगवार, अर्जुन गंगवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed