फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A businessman was cheated online for Rs 80,000

Bareilly News: व्यापारी से ऑनलाइन 80 हजार की ठगी

Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
A businessman was cheated online for Rs 80,000
फतेहगंज पूर्वी। व्यापारी से ऑनलाइन 80 हजार की ठगी के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। लेखपाल कॉलोनी निवासी वीरेश पाठक की स्टेशन रोड पर फर्टिलाइजर की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर एक साल से पेटीएम के बॉक्स लगे हुए हैं, लेकिन उनका कोई काम नहीं होता है सिर्फ महीने में चार्ज कट जाता था तो उनको बंद कराने के लिए एक पड़ोस के लड़के से उन्होंने तरीका पूछा तो उसने गूगल पर सर्च कर एक कस्टमर केयर का नंबर ले लिया। उस पर वीरेश पाठक ने फोन किया। बात करने के बाद उधर से कई बार में ओटीपी मांगा गया, तब उस लड़के ने ओटीपी बता दिया। इस दौरान वीरेश ने लड़के से ओटीपी शेयर करने से मना किया, तब तक उनके अकाउंट से 80 हजार रुपये कटने का मेसेज मोबाइल फोन पर आया। उन्होंने तुरंत बैक जाकर सूचना दी, जिसके बाद थाना पहुंचकर साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि साइबर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed