{"_id":"120-99432","slug":"Bareilly-99432-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगढ़ में 13 कांवड़ियों समेत 80 अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशगढ़ में 13 कांवड़ियों समेत 80 अज्ञात पर एफआईआर
Bareilly
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर डीजे उतरवाने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने वाले 13 कावंड़ियों समेत 80 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार को हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों के सहोड़ा पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने डीजे बंद करवा दिए थे। शीशगढ़ के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर उन्होंने दोबारा डीजे बजाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो कांवड़िये धरने पर बैठ गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हो गई थी। कांवड़ियों के समर्थन में महिलाओं के भी आ जाने से करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। मंगलवार को पुलिस ने डीजे मालिक अरुण कुमार के घर पर छापा मारा और डीजे जब्त कर लिया गया। इस मामले में हिमांशु गुप्ता, धर्मपाल सिंह, पौधा, पप्पू मौर्य, विशाल, अरुण कुमार, जसवीर सिंह, महावीर सिंह, राजू, गौरव, दिनेश कुमार, धीरज रस्तोगी, विनोद जाटव आदि को नामजद किया गया है। एसओ सिरोही अनिल कुमार ने बताया कि धार्मिक उन्माद और व्यवस्था भंग कर सड़क जाम करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।