{"_id":"120-97046","slug":"Bareilly-97046-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतमपुर में डॉक्टरों ने डारा डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतमपुर में डॉक्टरों ने डारा डेरा
Bareilly
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदपुर/विथरी चैनपुर। पीतमपुर गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर डीएम ने गंभीर संज्ञान लिया तो मंगलवार सुबह 10 बजे ही सीएमओ डा. विजय यादव के नेतृत्व मेें जिला स्तरीय टीम ने गांव में डेरा डाल लिया। सात डायरिया पीड़ित बिथरी में उपचार के लिए पहुंचे हुए मिले। उनमें से चार को जिला अस्पताल भेजा और तीन की हालत सुधरने पर गांव वापस भेज दिया गया।आरंभिक जांच में गांव में प्रदूषित पेयजल को इसकी वजह माना गया है और पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव में व्यापक साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। शाम तक पांच पीड़ित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किए गए थे।
गांव में पहुंची जिला स्तरीय टीम ने पाया कि दो सरकारी हैंड पंपों का चबूतरा टूटा हुआ है, वहां कूड़े का ढेर लगा है और मैला भी जमा है। गांव वालों के घरों में लगे प्राइवेट हैंडपंप की जांच कराई गई तो 19 में लीकेज मिला। इनके पाइप रिसते हुए पाए गए और चबूतरा टूटा हुआ एवं गंदगी के ढेर लगा हुआ मिला। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को दे दी गई। गांव में कैंप करने वाले डा. डीपी सिंह, डा. ए. अंसारी और डा. रोहन ने कुल 32 बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इन्हें अपच, उल्टी, एसीडिटी, खुजली आदि की शिकायतें थीं। इन्हें संबंधित दवा देने के साथ ही पूरे गांव में ओआरएस के पैकेट बंटवाए गए।
एसीओ राजवीर सिंह ने बताया कि गांव में 49 हैंड पंप प्राइवेट है जिनमें से 19 में लीकेज हैं। संक्रामक पानी होने से ही ग्रामीणों में डायरिया फैला है। सीएमओ ने बताया कि जल संस्थान अधिकारियों ने पानी का सैंपल भरा है और गांव में चिकित्सकीय टीम बुधवार को भी डेरा डालेगी।
विज्ञापन
पीड़ितों की सूची
कृष्णपाल, रामप्रकाश, नीलम, डोली, अंजुल, किरन, पुष्पा देवी, रीना, गौरव, पीयूष, विकास, सपना, लक्ष्मी, शंकर, प्रशान्त, निशान्त, कलावती, वर्षा, जयप्रकाश, जितेंद्र, बब्वर, कनक, वंशिका आदि शामिल है।
सुबह तय हो पाया कि यह गांव किस सीमा में है
मंगलवार सुबह काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि आधा पीतमपुर गांव फरीदपुर और आधा गांव बिथरी चैनपुर में है। इसमें कई घंटे बर्बाद करने के बाद बिथरी और फरीदपुर की टीमें गांव में पहुंचीं। बीती रात अचानक गांव में कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। उनमें से कई बिथरी चैनपुर पीएचसी के अलावा बरेली के कई प्राइवेट अस्पतालाें में भर्ती करवाया गया। बीती रात सन्तोष की तीन वर्षीय डायरिया पीड़ित बच्ची उन्नत की निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया पीड़ित पुष्पा, किरन, शबाना, काम्या और विकास को भर्ती कराया गया है।