{"_id":"120-96596","slug":"Bareilly-96596-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध-प्रदर्शन
Bareilly
Updated Wed, 25 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के सदस्यों ने बढ़ा रेल किराया वापस लेने और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मानव श्रृंखला भी बनाई गई। फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में एटक, सीटू, इंटक, बैंक, बीमा और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। एटक के तारकेश्वर चतुर्वेदी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सभा को संजीव मेहरोत्रा, डॉ. इसरार, उमेश त्रिपाठी, गीता शांत, सतीश बाबू, लक्ष्मण सिंह राना, जयप्रकाश, सत्यवती ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।
महंगाई की वजह केंद्र सरकार के निर्णय
बरेली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तोपखाना स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार के निर्णयों को जिम्मेदार बताया गया। बैठक में अनुज गंगवार और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय भी शामिल हुए। सिकलापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पोशाकी लाल और कमल बाबू लोधी ने कहा कि एनडीए सरकार जनता को गुमराह कर पूंजीपतियों की झोली भरना चाहती है।