{"_id":"120-96400","slug":"Bareilly-96400-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिया के दो और साथियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिया के दो और साथियों को जेल भेजा
Bareilly
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एके 47 कारतूस के छह कारतूस बरामद होने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने दो और युवकों का चालान करके जेल भिजवा दिया है। दो लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सोमवार को आरोपियों को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी। सोमवार को लोगों से पूछताछ के लिए एटीएस के भी आने की उम्मीद है।
बुधवार शाम चार बजे प्रेमनगर पुलिस ने हार्टमैन के पास चेकिंग के दौरान एके 47 के छह कारतूसों के साथ रामलीला गौटिया निवासी यतेंद्र उर्फ कातिया और इज्जतनगर के गांव धौहरारा माफी के अंकित पटेल को पकड़ा था। कारतूस कातिया के पास मिले थे जिसका कहना था कि ये कारतूस उसे होली के बाद एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में मिले थे। इन युवकों से आईबी, इंटेलीजेंस समेत कई एजेंसियों ने पूछताछ की थी लेकिन उनके जवाबों से अफसर संतुष्ट नहीं हुए।
शनिवार को पुलिस ने कातिया के साथी गौतम कुमार निवासी जयमल गौतम निवासी दुर्गानगर गौटिया और अंकित सागर पुत्र मनोहर लाल निवासी रामलीला गौटिया को भी गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने अंकित पटेल को कातिया से कारतूस लेकर दिए थे जबकि गौतम पर अंकित के साथ सिम खरीदने का आरोप है। पुलिस को पता चला है पकड़े गए दोनों युवकों में से एक के पिता रिटायर फौजी हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों की इन्ट्रोगेशन रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी जा रही है। साथ ही इन युवकों के बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।