{"_id":"120-96393","slug":"Bareilly-96393-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन राशनकार्ड पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन राशनकार्ड पर लगा ब्रेक
Bareilly
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आनलाइन राशनकार्ड की उम्मीद धूमिल हो गई है। तमाम आपत्तियों के चलते खाद्य विभाग ने मुख्यालय स्तर पर समीक्ष समिति गठित की है। इसके बाद ही नए कार्ड बनेंगे।
लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही कंप्यूटरीकृत राशनकार्ड दिये जाने की योजना थी। आनलाइन कार्ड वितरण करने के लिए औपचारिक कवायद भी की गई। तत्कालीन डीएम ने नमूने के तौर पर कार्ड जारी कर ऐलान किया कि पहली जून से नए कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी बीच साफ्टवेयर में कमी की बात सामने आई। इसके चलते विभाग ने कंप्यूटरीकृत राशनकार्डों की प्रिंटिंग रोक दी। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर दर्जनों आपत्तियां भी आईं। कई व्यावहारिक समस्याएं आने पर तत्कालीन खाद्य आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने इस मसले पर 15 सदस्यीय समिति गठित कर दी। समिति से कहा गया कि वह दो सप्ताह में सुझाव दे कि कमियों को कैसे दूर किया जाए। इसके बाद आयुक्त बदल गए, इसलिए अभी तक मामला ठंडे बस्ते में है। समझा जा रहा है कि समिति के सुझाव के बाद जरूरी संशोधन किये जाएंगे। इसके बाद ही आनलाइन राशन कार्ड की योजना को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।
इन्फो
---
जिले में कुछ राशन कार्ड 9,64,232
आनलाइन फीडिंग कार्ड 8,33,218
शेष फीडिंग लंबित 1,31,014