{"_id":"120-89779","slug":"Bareilly-89779-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा स्पेशल ट्रेन फिर गायब, यात्री भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा स्पेशल ट्रेन फिर गायब, यात्री भड़के
Bareilly
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। होली पर चलाई गई दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन मंगलवार को भी रेलवे के लिए पहेली बनी रही। घंटों लोकेशन न मिलने पर यात्री भड़क गए। उन्होंने प्लेटफार्म पर हंगामा कर दिया। पूछताछ काउंटर पर स्टाफ से नोकझोंक बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी।
होली पर शुरू की गई 4023 पूजा स्पेशल फिर दरभंगा से दिल्ली लौटते वक्त गोरखपुर डिविजन से पहले रेलवे के कंप्यूटराइज्ड मैनुअल पर गायब हो गई। तीन बजे बाद पूछताछ केंद्र के नोटिस बोर्ड पर ट्रेन की लोकेशन नहीं मिल पाने का संदेश देखकर यात्री भड़क गए। उन्होंने रेलवे पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। रिजर्वेशन और टिकट दिखाकर यात्री विंडो पर स्टाफ से भिड़ गए। कहासुनी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक चली। पुलिस ने यात्रियों को समझाबुझाकर बिहार की ओर जाने वाली अन्य रुटीन की गाड़ियों से रवाना किया। आन ड्यूटी स्टेशन स्टाफ का कहना है कि ट्रेन के अनिश्चितकालीन लेट होने की सूचना मिल रही है। निश्चित लोकेशन पर मिलने पर ही संभावित समय दर्ज किया जाता है।