फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा नेता की हालत नाजुक, मेदांता रेफर

भाजपा नेता की हालत नाजुक, मेदांता रेफर

Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को सरेशाम गोली मारकर घायल किए गए भाजपा नेता विवेक अग्रवाल की हालत नाजुक होने के कारण मंगलवार को उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, आरोपी दानिश उर्फ रिंकू की लोकेशन आंवला में मिलने पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं चढ़ा। पुलिस ने कांकरटोला में उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसका भाई घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर सोमवार शाम भाजपा नेता विवेक अग्रवाल को गोली मार दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी रिंकू ने पिछले साल उनसे रंगदारी मांगी थी। उन्हें धमकी भी दी गई थी। विवेक ने थाना बारादरी में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई न होने से रिंकू का हौसला बढ़ गया। गए। इंस्पेक्टर बारादरी आरके सिंह ने बताया कि लूट की बात में सच्चाई नहीं है। रिंकू दबंग किस्म का है। उसके खिलाफ मारपीट और बलवे के चार मुकदमे दर्ज हैं। विवेक अग्रवाल को भी उसने रंगदारी न देने पर ही गोली मारी। कुछ और भी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
अस्पताल पहुंचा आरोपी का भाई, हड़कंप
मंगलवार दोपहर के समय अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब आरोपी रिंकू का बड़ा भाई वहां पहुंच गया। कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया तो वह मुंह छिपाकर भाग निकला, लेकिन अस्पताल के कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हो गई। विवेक के परिवार वालों का कहना है कि रिंकू का भाई हमले के बाद क्या कार्रवाई हो रही है, यह जानकारी लेने अस्पताल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

फोटो---------

दुकानें बंद करके एसपी सिटी से मिले व्यापारी


बरेली। भाजपा नेता और कारोबारी विवेक अग्रवाल पर हमले के विरोध में आसपास के दुकानदारों ने मंगलवार को कई घंटे तक दुकानें बंद रखीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी और कई भाजपा नेता ने एसपी सिटी से भी मिले। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। मंगलवार शाम चार बजे अस्पताल में विवेक अग्रवाल का हालचाल लेने के बाद भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता विवेक मिश्रा, सोलू कालड़ा के अलावा व्यापारी नेता शोभित सक्सेना, विशाल मल्होत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, संजीव अवतार अग्रवाल, नासिर सिद्दीकी, राजकुमार राजपूत एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी मीटिंग में व्यस्त थे, लिहाजा उन्होंने एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा से मुलाकात करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed