{"_id":"120-87147","slug":"Bareilly-87147-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पैसेंजर ट्रेनें 20 तक रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पैसेंजर ट्रेनें 20 तक रद्द
Bareilly
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं अभी नहीं बन रही है। चार पैसेंजर ट्रेनों का कैंसिलेशन लगातार बढ़ाता जा रहा है। अब इन्हें दस के बजाय बीस फरवरी से संचालित करने की घोषणा की गई है।
दिसंबर में रेलवे मुख्यालय ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी। मंडल की चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई थीं। लेकिन चलने की तिथि आने के साथ ही इनका कैंसिलेशन आगे बढ़ा दिया जाता है। एक बार फिर से इनका कैंसिलेशन बढ़ाया गया है। बरेली मुरादाबाद (54378), गाजियाबाद हापुड़ (54302) हापुड़ गाजियाबाद (54301) और ऋषिकेश हरिद्वार (54485) को दस फरवरी से संचालित होना था। अब इन्हें बीस फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है।