{"_id":"120-86586","slug":"Bareilly-86586-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और व्यापारियों की बोलती बंद हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और व्यापारियों की बोलती बंद हो गई
Bareilly
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर के लिए भी ध्यानार्थ-----
फोटो------
बरेली। शहर में व्यापारियों का तगड़ा संगठन है और कोई भी घटना होने पर व्यापारियों को एकजुट होते देेेर नहीं लगती। रोडवेज मार्केट में सीओ के बेटे की गुंडई के बाद भी व्यापारियों ने एकजुट होकर मार्केट बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद जब सपा के वरिष्ठ नेता का फोन आया और सीओ के बेटे की बदसलूकी पर पुलिस को भी बेबस देखा तो मामले की गंभीरता समझकर व्यापारियों ने भी पीछे ही हटना बेहतर समझा।
रोडवेज मार्केट में बवाल के बाद इटावा में तैनात सीओ ने पुलिस के आला अफसरों से बात की। इसके साथ सीओ के बेटे की हिमायत में शहर से ही कई लोग कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने पुलिस वालों के साथ व्यापारियों से भी बातचीत की। इस बीच फोन पर भी मामला निपटाने के लिए पैरवी होती रही। इसी बीच इस मामले में बड़े कद के सपा नेता का नाम आया तो उसके बाद तो कोई व्यापारी सीओ के बेटे के खिलाफ मुंह खोलने तक को तैयार नहीं हुआ। व्यापारियों की अगुवाई कर रहे सपा नेता रवींद्र यादव के सुर भी बदलने लगे। व्यापारी सत्ता से जुड़े लोगों के सीओ के बेटे के साथ खड़े होने से सकपका गए। इस सबके बावजूद सीओ का बेटा कोतवाली में ही सबको देख लेने की धमकी देकर गया।