{"_id":"120-85862","slug":"Bareilly-85862-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमीनों की मदद के लिए बनी अलहाज कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमीनों की मदद के लिए बनी अलहाज कमेटी
Bareilly
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हज पर जाने वाले आजमीनों की फलाह के लिए अलहाज कमेटी भी वजूद में आ गई है। यह आजमीनों के पासपोर्ट बनवाने से लेकर हज फार्म भरने और प्रशिक्षण देने तक का काम करेगी।
इसकी घोषणा कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुख्तार अंसारी ने की। वह अर्बन हाट में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस कमेटी के सदस्य केवल हाजी ही होंगे। कमेटी का मकसद हाजियों और उनके परिवार को शैक्षिक व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराना है। खास तौर से हाजियों के लिए एक आवासीय कालोनी को जमीन की मांग भी शासन स्तर से करेंगी। इस दौरान उपाध्यक्ष जाकिर अली खां, अब्दुल करीम खां, महासचिव शकील अहमद सहित अफजाल हुसैन अंसारी, डा. अशफाक अहमद व अय्यूब अंसारी आदि मौजूद रहे।