फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यहां तो कभी भी कुछ हो सकता है...

यहां तो कभी भी कुछ हो सकता है...

Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नारी निकेतन
बरेली। राजकीय महिला शरणालय और मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के प्रकोष्ठ। प्रेमनगर में एक ही परिसर में चलने वाली इन दोनों संस्थाओं को लोग नारी निकेतन के नाम से ज्यादा जानते हैं। यहां कभी भी कुछ हो सकता है। देखभाल के लिए परिसर में कोई जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं है। संवासिनियों को पढ़ाने के लिए संविदा पर रखी गई गीता रानी ही इस समय यहां की प्रभारी अधिकारी हैं। यहां बीते कुछ वर्षों का रिकार्ड तक नहीं है।
शनिवार को 25 वर्षीय संवासिनी के फंदे पर झूलकर मरने की घटना से सुर्खियों में आए इस परिसर में पूरी व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। कुल 138 संवासिनियों में से 38 ही दिमागी तौर पर स्वस्थ हैं। ये पहली मंजिल पर शरणालय के कक्षों में रहती हैं। अन्य 100 में से 22 संवासिनियों की मानसिक हालत में सुधार के बावजूद उन्हें भी उसी मंजिल पर रखा जा रहा है। शेष 78 संवासिनियां मेंटली डिसआर्डर श्रेणी की हैं। ये निचले तल के कक्षों में रखी जाती हैं। सुबह शाम इन्हें दवा दी जाती है। सवाल यह कि दवा देता कौन है ? क्योंकि यहां नर्स तक नहीं हैं।
विज्ञापन

निकेतन के हैरतअंगेज तथ्य यहीं खत्म नहीं होते। सहायक अधीक्षिका रूपींदर सिन गत 24 मार्च से बिना बताए नदारद हैं। 10 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बरेली दौरे से पहले सात जून को वह आईं और चार दिन के अंदर अपने अधिकारियों को सूचित किए बगैर चली गईं। दूसरी ओर, मार्च के अंतिम हफ्ते में मनोविज्ञानी नेमचंद भी बिना बताए चले गए और लौटे ही नहीं। हालांकि वह रहते बरेली शहर में ही हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश उनके घर पर तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश भी तामील करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं, परिसर में युवा संवासिनियों को मोबाइल तक भेजा जाता है। यह बात ड्यूटी से गायब होने से पहले नेमचंद ने एडीएम को बताई थी। एडीएम से मिलकर उन्होंने बताया था कि बाहर से कुछ अज्ञात लोगों ने युवा संवासिनियों को लक्ष्य कर थ्री जी मोबाइल परिसर में फेंका है। उन्होंने एक संवासिनी के पास से मोबाइल भी मिलने का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed