फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 में मिले कैंसर के प्राथमिक लक्षण

18 में मिले कैंसर के प्राथमिक लक्षण

Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के कैंप में रविवार को यहां दो सौ लोगों ने जांच कराई। कैंप में 18 मरीजों में कैंसर होने की पुष्टि हुई। सभी में मर्ज अभी प्राथमिक चरण में हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मुंबई में उपचार के बाद ये सभी पूर्णत: स्वस्थ हो सकते हैं। बीपीएल कार्डधारकों का नि:शुल्क और शेष का रियायती दरों पर उपचार होगा। इलाज प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन

डेलापीर स्थित केशलता अस्पताल में आयोजित कैंप में पहुंचे मरीजों में करीब 20 फीसदी खुद को कैंसर होने के शक में पहुंचे। चिकित्सकीय परीक्षण में उनमें कैंसर न होने की पुष्टि हुई। ये रोग होने की शंका में होने वाली घबराहट (एनजाइटी न्यूरोसिस) से पीड़ित थे। तीन महिलाओं को ब्रेस्ट में गांठ होने पर कैंसर पीड़ित होने का शक था। परीक्षण में पता चला गांठ तो है लेकिन वह कैंसर नहीं है। गांठ को ऑपरेशन से निकाला जा सकता है। कैंप में मौजूद चिकित्सकों ने इन्हें बेफिक्र होकर संयमित खानपान शैली और दिनचर्या को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

अन्य पंजीकृत हुए मरीजों में से मुख कैंसर से पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा करीब 35 फीसदी रही। इसके बाद पित्त की थैली में कैंसर वाले करीब 30 फीसदी मरीज रहे। शेष 45 फीसदी में गले, गुदा, आंत, फेफड़ा, ब्रेस्ट, बच्चेदानी आदि में कैंसर से पीड़ित थे। तीसरे पहर एक घंटा अमर उजाला की रूपांतरण के सदस्यों के लिए निर्धारित था। इस दौरान रूपांतरण की 25 सदस्य परीक्षण को पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने 25 मरीजों का परीक्षण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने लोगों की शंका और समस्याओं का समाधान किया। कैंप में शाम तक मरीजों का पहुंचने का क्रम जारी था। कैंप में डा. अग्रवाल के सहयोगी डा. विश्वमोहन और कैंप कोआर्डिनेटर डा. नेत्रपाल सिंह के अलावा केशलता अस्पताल के आंकोलाजिस्ट डॉ. आरके चितलांगिया ने बाकी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया।


चिकित्सकों की सलाह
- पित्त की थैली में फैट के चलते ही गांठ बनती है और उसमें कैंसर के होने का खतरा ज्यादा होता है
- फैट के स्रोत घी के सेवन से बचा जाए
- पनीर को उबालने के बाद खाया जाए। इससे पनीर का फैट अलग हो जाता है और उसमें सिर्फ प्रोटीन बचा रहता है
- चोकर युक्त आटे की रोटी का सेवन जरूर किया जाए
- किसी भी रूप में तंबाकू के सेवन से परहेज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed