{"_id":"120-70588","slug":"Bareilly-70588-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कभी नहीं आएगा ‘तार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कभी नहीं आएगा ‘तार’
Bareilly
Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अब तार कभी नहीं आएगा। टेलीग्राम अब इतिहास बन गया है। रविवार को भी टेलीग्राफ कार्यालय खुला और चार घंटे काम निपटाने के बाद बंद हो गया। अंतिम दिन भी 18 लोगों ने कार्यालय पहुंचकर शुभकामना संदेश बुक कराए।
सुबह कार्यालय खुलते ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हर किसी में इतिहास बन रहे टेलीग्राम की अंतिम सेवा में नाम दर्ज कराने की जिज्ञासा देखी गई। हालांकि कई लोगों में इस सेवा को बंद करने को लेकर गुस्सा भी था। आखिरी आपरेटिंग दिलीप कुमार ने किया। यहां बता दें कि बरेली में टेलीग्राम सेवा 1891 में शुरू हुई थी। इसका कार्यालय कैंट क्षेत्र में खोला गया। यहां से 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जाती थी।
टेलीग्राफ विभाग से सरप्लस हुए कर्मचारी अन्य सेक्शन में समायोजित किए जाएंगे। हमारे पास बिल जमा करने, कस्टमर केयर और सीसीएन आदि सेक्शन में जगह खाली हैं, इसलिए कोई छंटनी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
- मणि राम, जीएम बीएसएलएल बरेली