फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली के लिए महिलाओं का हल्ला बोल

बिजली के लिए महिलाओं का हल्ला बोल

Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जानलेवा बनी हाईटेंशन लाइन से परेशान पुराना मोहनपुर मोहल्ले की महिलाओं का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। उन्होंने नकटिया उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर घेराव किया। इस दौरान रास्ता जाम करने से आवागमन भी बंद हो गया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद विभाग ने कुछ घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन

पुराना मोहनपुर में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है। शनिवार रात हाईटेंशन लाइन टूटकर घरों पर गिर गई थी। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार दोपहर नकटिया उपकेंद्र घेर लिया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं धरने पर भी बैठ गईं। उन्होंने ठिरिया को जाने वाले रास्ते पर जाम भी लगा दिया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें तितर बितर किया। इसी दौरान एसडीओ त्रिवेणी सहाय और जेई हरीश सक्सेना भी पहुंच गए। एसई ग्रामीण एके शर्मा ने प्रभावित घरों से लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद कवायद शुरू हुई तो पास से ही गुजर रही एक खाली पड़ी लाइन की याद आ गई। फिर इसी लाइन के जरिए सप्लाई शुरू कर दी गई और अब तक चालू लाइन बंद कर दी गई। एसई ने बताया कि फिलहाल पुरानी लाइन हटाई नहीं जाएगी। अफसरों ने पुराना मोहनपुर में ठप ट्रांसफार्मर सोमवार तक बदले जाने की बात भी कही है। घेराव करने वालों में प्रीति, कुसुम, ज्योति, विधि, प्रेमलता, संजय, हरिप्रसाद, मदन लाल, अजय, धर्मपाल, श्यामलाल और हरीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर फुंका, 20 घंटे बिजली गुल

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। डीडीपुरम उपकेंद्र में शनिवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरा इलाका अंधेरे में रहा। रविवार को भी बिजली नहीं आई। लोगों के हंगामे के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की टंकी के सामने लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते रात करीब एक बजे ठप हो गया। रविवार दिनभर बिजली न आने पर शाम को डीडीपुरम और एकता नगर के लोगों ने डीडीपुरम सब स्टेशन पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने अफसरों से बात की तो नए ट्रांसफार्मर का इंतजाम किया गया। अफसरों ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर से रात में ही तेल चोरी हो गया है। एसडीओ घनेंद्र सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रेमनगर थाने में तहरीर भी दी है।
उधर, पुराना शहर स्थित नवादा शेखान में लगा ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया। एक फेस गायब होने से सप्लाई पूरे दिन अस्तव्यस्त रही। मौर्य मंदिर और आसपास सप्लाई समस्या बनी रही। पिछले कई दिनों से करगैना में ट्रांसफार्मर खराबी से सप्लाई प्रभावित है।



ये इलाके रहे प्रभावित इलाके
सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला, आकाशपुरम, बुखारपुरा, रोहली टोला, चक, कांकर टोला, सूफी टोला, आजादनगर, सीबीगंज, साहूकारा, इज्जतनगर, शास्त्रीनगर, सनसिटी, नार्थ सिटी, प्रेमनगर, कोहाड़ापीर, एकता नगर और कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed