फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली कटौती पर भड़के रोजेदार

बिजली कटौती पर भड़के रोजेदार

Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चौथे रोजे के दिन ही बिजली न मिलने से रोजेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। इफ्तार, तरावीह, सहरी के वक्त बिजली और पानी नहीं मिला तो लोग उबल पड़े। उन्होंने मलूकपुर मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग नए रोस्टर को ही अमल में नहीं ला रहा है।
विज्ञापन

एसएसएम के अध्यक्ष नदीम शमशी ने कहा कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। फाल्ट और ट्रिपिंग से बत्ती गुल हो जा रही है। इससे रोजेदार परेशान हैं। पम्मी खां वारसी ने कहा कि कम से कम तरावीह के वक्त बिजली जरूर मिलनी चाहिए। रोजा इफ्तार के वक्त ट्रिपिंग से भी परेशानी हो रही है। रमजान के शुरू के दो दिन में सहरी के वक्त भी किला क्षेत्र में बिजली कटौती की गई। बरेली हज कमेटी के सय्यद यावर अली ने कहा कि पुराना शहर में बिजली संकट के साथ ही सफाई व्यवस्था भी चौपट है। प्रदर्शन में आसिम हुसैन, हरी शंकर चंद्रा, सय्यद इकबाल यूसुफ, साजिद हुसैन, सय्यद शकूर, उसमान खां, गुलजार खां, शाहरुख हुसैन अब्बासी, बिलाल खां, जफर अनवर और डॉ. फहाद जीशान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed