{"_id":"120-64223","slug":"Bareilly-64223-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला पूर्व बीडीसी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे मिला पूर्व बीडीसी का शव
Bareilly
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। ऐना गांव में शंखा नदी के किनारे बृहस्पतिवार सुबह पूर्व बीडीसी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। शरीर नीला पड़ने से भाई ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है। आरोपों को देखते हुए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
ऐना गांव के 35 वर्षीय किशोरी लाल पूर्व बीडीसी थे। दो साल पहले गायब हुई पत्नी लक्ष्मी का अब तक पता नहीं चल सका है। उनके परिवार मेें दो बेटे और एक बेटी है। किशोरी लाल आजमपुर बलरऊ गांव के कोटेदार रोशन लाल के साथ पार्टनरशिप में कोटा चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। सुबह तक न आने पर भाई मंगली खोजबीन में निकल पड़े। शंखा नदी के किनारे किशोरी लाल की लाश मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी लाल का सिर का हिस्सा पानी में और धड़ बाहर निकला था। शरीर नीला पड़ चुका था। कई जगह घसीटने से खरोंच के निशान थे। मंगली ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि कारण और आरोपियों के बारे में वह कुछ नहीं बता सके हैं। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सेकेंड किरीत राठौर ने परिवार वालों से पूछताछ की।
घटनास्थल पर मिली कई चीजें
किशोरी लाल की पैंट घुटने तक खींची गई थी। मरने से पहले या बाद में उन्हें घसीटा गया था। मौके पर किसी महिला की मौजूदगी की बात भी कही जा रही है। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां, ब्लाउज, कंबल, शराब की दो शीशी खाली और एक भरी हुई मिली। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना को अवैध संबंध और रुपयों के लेन-देन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जाएगी।
- किरीत राठौड, सीओ सेकेंड