{"_id":"120-62603","slug":"Bareilly-62603-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ऑफिस के पास चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ऑफिस के पास चोरों ने लगाई सेंध
Bareilly
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। शहर में बेलगाम चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एसएसपी ऑफिस के पास दो दुकानों में सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इसके अलावा दो अन्य दुकानों के शटर तोड़ने की भी कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टिबरीनाथ बीडीए कॉलोनी निवासी मनोज सक्सेना की जय किसान बीज भंडार के नाम से दो दुकानें और एक गोदाम कचहरी के पास है। दुकान पर उनके भाई अमित, सुमित और अमन भी बैठते हैं। दोनों दुकानों में लगी एसी निकालने के बाद चोर अंदर घुसे और 18 हजार नकदी समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इसके अलावा पंकज माहेश्वरी की जय दुर्गा बीज भंडार और विनायक राजन के राजा म्यूजिकल की दुकान का भी शटर तोड़ने की कोशिश की गई। सुबह दुकानों की हालत देखने के बाद पड़ोसी दुकानदार दिनेश पांडेय ने मनोज को घटना की जानकारी की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।