फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और गोलियां बरसाते रहे उपद्रवी

एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और गोलियां बरसाते रहे उपद्रवी

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। हमेशा शांत रहा मुरावपुरा शुक्रवार को एकाएक उपद्रव की गिरफ्त में आ गया। रोज साथ-साथ उठने, बैठने और रहने वाले लोग दो घंटे तक एक-दूसरे की जान लेने पर तुले रहे रहे। इस बीच पुलिस को भी कई बार मुचैटा लेना पड़ा।
विरोध तब शुरू हुआ जब अंजुमन दूसरी बस्ती के करीब पहुंची। शाम चार बजे विरोध ने उपद्रव का रूप ले लिया। पहले दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और गोलियां चलीं। लाठी चार्ज करने पर उपद्रवियों ने पुलिस को भी अपना निशाना बनाया। फिर तो समूचे मुरावपुरा गांव में अराजकता का माहौल बन गया। महिलाएं, बच्चे, बड़े, बूढ़े अपने हाथों में डंडे, बांस, बल्ली और ईंट-पत्थर लिए छतों, गांव की गलियों में नजर आ रहे थे। पुलिस के दौड़ाने पर उपद्रवी खेतों की तरफ भाग जाते। कभी उपद्रवी पथराव करके पुलिस को पीछे हटा देते थे। इसी माहौल के बीच आसपास गांवों और शहर से तमाम लोग मुरावपुरा चारो ओर जमा हो गए। उन लोगों ने गांव के किनारे बसे घरों पर पथराव किया। उन घरों में मौजूद लोगों ने अपने हिसाब से मुकाबला किया।
विज्ञापन

कुछ युवक छुपने के लिए गन्ने के खेत में घुसे तो लोगों ने उनके बाहर निकलने का इंतजार किया। जैसे ही वे बाहर निकले, घात लगाकर बैठे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जमकर पीटा। बदन पर एक कपड़ा नहीं रहने दिया। उसी हालत में पिटे लोगों ने शहर की ओर दौड़ लगा दी। यहां बता दें कि मुरावपुरा की खादर के उन गांवों में शुमार हैं, जहां आज भी पूरे साल भर नाई चाचा बिना कोई पैसे लिए लोगों की हजामत बनाते हैं। फसल कटने पर ही उन्हें हर परिवार से अनाज मिलता है। इस गांव में शाम करीब छह बजे भारी संख्या में पीएसी और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। कहीं तब जाकर उपद्रवी बाज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed