{"_id":"120-55674","slug":"Bareilly-55674-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास से गुजारे जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास से गुजारे जाएंगे वाहन
Bareilly
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहर्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत रविवार को दूसरे जिलों से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें मिनी बाईपास से गुजारा जाएगा।
रामपुर रोड स्थित करबला में रविवार को ताजिये दफन किए जाएंगे। इसको लेकर बाकरगंज से करबला मार्ग तक काफी भीड़ रहने का अनुमान है। यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने रामपुर, लखनऊ, बदायूं और बहेड़ी की ओर जाने वाले वाहनों को डेलापीर मिनी बाईपास से गुजारने का फैसला किया है।
इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन
- लखनऊ से रामपुर जाने वाले वाहन सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास होते हुए डेलापीर मिनी बाईपास से रामपुर की ओर जा सकेंगे।
- रामपुर की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रूट से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से रामपुर और बहेड़ी की तरफ जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहे से लाल फाटक, चौकी चौराहा होते हुए सेटेलाइट आएंगे, जहां से मिनी बाईपास होते हुए आगे जाएंगे।
विज्ञापन
- बहेड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहे से मिनी बाईपास होते हुए आगे के लिए गुजारा जाएगा।