फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बड़े बाईपास को अधिग्रहीत जमीन पर कॉलोनी का निर्माण

बड़े बाईपास को अधिग्रहीत जमीन पर कॉलोनी का निर्माण

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बड़े बाईपास के लिए जमीन का अधिग्रहण पहले से ही जिला प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ है। दूसरी तरफ जो जमीन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अधिग्रहीत कर चुका है, उस पर एक प्राइवेट फर्म ने कॉलोनी का निर्माण शुरू कर दिया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने एडीएम (प्रशासन) और डीएम को इस मामले में कार्रवाई करने को लिखा है।
विज्ञापन

बड़े बाईपास के लिए मुड़िया अहमदनगर में एनएचएआई ने जिला प्रशासन की मदद से जमीन का अधिग्रहण किया। यहां अभी बाईपास बनना शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन उससे पहले ही एक प्राइवेट फर्म ने कॉलोनी का निर्माण शुरू करा दिया है। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन के कुछ हिस्से पर इस्कॉन सिटी नाम की कॉलोनी का निर्माण चल रहा था। जमीन के अधिग्रहण के लिए धारा-4 और धारा-6 के तहत नोटिफिकेशन होने के बाद उन्होंने कॉलोनाइजर को आगाह किया तो उसने बाईपास की जमीन पर कोई निर्माण न कराने का आश्वासन दे दिया। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही वहां फिर बिजली के खंभे आदि लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई के अफसरों ने पहले इस बारे में तहसील के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल को निर्माण रुकवाने भेजा गया, लेकिन फर्म ने उसकी नहीं सुनी। निर्माण बंद न होने पर बाईपास के प्रोेजेक्ट डायरेक्टर पूरन सिंह ने एडीएम (प्रशासन) और डीएम को पत्र लिखकर निर्माण रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------
बड़े बाईपास की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत एनएचएआई अफसरों से मिली है। मैने एसडीएम सदर को तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दे दिया है।
-एके उपाध्याय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed