फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कौमी एकता से ही होगी देश की तरक्की

कौमी एकता से ही होगी देश की तरक्की

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। देश की तरक्की कौमी एकता से ही होगी। समाजसेवी और रंगकर्मी भाषा, धर्म, क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहते हैं, इसलिए इनकी सबसे अधिक जिम्मेदारी है। ये बातें कौमी एकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश कौमी एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने कहीं। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने ‘हम सब एक हैं और हमारा नारा भाईचारा’ के नारे लगाए। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट केे चेयरमैन व मुख्य अतिथि अनुपम कपूर और संरक्षक सीएल शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान रजनीश सक्सेना, मो. नबी, डॉ. सुबोध अस्थाना, सुनील धवन आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
उत्तर प्रदेश कौमी सद्भावना समिति ने द चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइंस में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या रत्ना वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। इस दौरान साधना मिश्रा, घनश्याम दास मेहरा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed