{"_id":"120-55348","slug":"Bareilly-55348-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को काम अधूरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को काम अधूरा मिला
Bareilly
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने में अभी और वक्त लगेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया तो वहां काम आधा-अधूरा पाया। प्लांट लगाने वाली कंपनी एकेसी के अधिकारियों ने मानकों के हिसाब से सारे काम 15 दिन में पूरा करने की बात कही है।
यहां बता दें कि दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्लांट चालू होने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण की अनुमति अनिवार्य कर दी थी। नगर निगम के अफसरों की मानें तो प्लांट काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका है लेकिन परमीशन नहीं मिल पा रही है। अब जब बोर्ड मुख्यालय ने क्षेत्रीय अधिकारी से रिपोर्ट मांगी तो वह अपनी टीम के साथ सोमवार को प्लांट का मौका मुआयना करने पहुंचे। क्षेत्रीय अधिकारी जितेंद्र लाल, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. विश्वनाथ शर्मा आदि ने पाया कि अभी तो वहां कंपोस्ट यार्ड, पैकिंग यार्ड, कूड़ा डालने के टिन शेड आदि बनाए ही नहीं गए हैं। दो सड़कें भी बननी हैं। टीम ने माना कि अभी प्लांट चालू होने की स्थिति में नहीं है। वहां सिर्फ मशीनें लगी है। यही बात मुख्यालय को लिखकर भेजी जाएगी। हालांकि मौके पर मिले एकेसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी रणवीर सिंह ने टीम को यह बताया कि इन सारे कामों के लिए सीएंडडीएस (जल निगम) से अब धन मिला है। 15 दिन के अंदर सारे काम पूरे करा दिए जाएंगे। क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि सारे मानक पूरे होने के बाद ही बोर्ड मुख्यालय प्राधिकार पत्र जारी करेगा।
सभासद भी प्लांट देखने जाएंगे
बरेली। नगर निगम बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि सभी सभासद भी एक साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देखने जाएंगे। इसकी तारीख मेयर जल्द ही तय करेंगे। मेयर का मानना था कि एक तो सभासद प्लांट के बारे में जान-समझ सकेंगे, दूसरे इससे प्लांट को जल्दी चालू करने के लिए दबाव भी बन सकेगा।