फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंधक बनाकर 1.40 लाख की लूट, फायरिंग

बंधक बनाकर 1.40 लाख की लूट, फायरिंग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक के पास इफ्को कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसे बदमाशों ने 1.40 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाने के बाद लूटपाट की। बदमाशों के आने की आशंका पर पड़ोसी ने हवाई फायरिंग की तो सभी भाग खड़े हुए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी विजेन्द्र सिंह यादव का दो मकान है। एक मकान में उनके साले सत्यपाल परिवार के साथ रहते हैं और डेयरी का काम करते हैं। गुरुवार को उनके घर बहनोई रजनेश निवासी किरतपुर भमौरा भैया दूज पर पत्नी संग आए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात में करीब एक बजे 7-8 बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। सभी को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने एक लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नगद लूट लिया। बदमाशों की आहट पाकर पड़ोसी सरन सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की तो सभी भाग निकले। शोर होने पर आसपास के लोग जुटे ओर सत्यपाल के परिवार को बंधन से मुक्त कराया। जानकारी होने पर कैंट थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। घेराबंदी करने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट कर लूट का मुकदमा
बरेली। घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मढ़ीनाथ निवासी शिव कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी ओम प्रकाश ने 10-12 लोगों के साथ उनके घर पर 20 जून 2012 को हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ वह घर से 15 हजार रुपये भी लूट ले गए। इसकी शिकायत थाने में करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के शरण में जाने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने ओम प्रकाश, उनके बेटे बंटी, बेटियां रवीना और बबली समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed