{"_id":"120-54953","slug":"Bareilly-54953-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत
Bareilly
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रविवार को सतीपुर के एक युवक को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
करीब 35 वर्षीय पालू उर्फ पप्पू कश्यप सतीपुर के रहने वाले थे। रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास वह कचौड़ी का ठेला लगाते थे। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10.30 बजे एक प्राइवेट बस के चालक ने सवारियां बैठाने के बाद गाड़ी आगे बढ़ाई। उसने बस की रफ्तार अचानक बढ़ा दी। इससे चौकी के सामने पैदल जा रहा पप्पू बस की चपेट में आ गया। हादसा होते देख चौकी में मौजूद दीवान ओमवीर और भीमसेन ने बस चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान आनन फानन पप्पू को लोेगों ने जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पप्पू के परिवार में पत्नी रानी, बेटा शरद, अमन, शिवम, मां और भाई सुखपाल हैं।