फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आग से दो सिलेंडर फटे, दहला भूड़ इलाका

आग से दो सिलेंडर फटे, दहला भूड़ इलाका

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। किचन में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। बुधवार की शाम भूड़ इलाके में हुए हादसे से लोग दहल गए। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भूड़ में आर्य समाज मंदिर के पास टेंट व्यवसायी विष्णु भारती के मकान में चार किराएदार रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर राजेंद्र स्वरूप अपनी पत्नी सरोज और बेटे मुकुल के साथ रहते हैं। मंगलवार को राजेंद्र अपने गांव रबड़ा भमोरा गए थे। बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी सरोज कमरे में ताला लगाकर पड़ोसी नरेश चंद्र सक्सेना के घर चली गईं। उस वक्त इलाके में बिजली नहीं थी।
करीब सवा चार बजे जब बिजली आई तो किचन के पास रखे इन्वर्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने रसोईघर को भी अपनी चपेट में ले लिया। किचन में एक सिलेंडर लगा था जबकि दूसरा भरा सिलेंडर कमरे में ही रखा था। कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ एक सिलेंडर फट गया। उसका आधा हिस्सा घर से करीब तीन सौ मीटर दूर हनुमान मंदिर के पास जाकर गिरा। धमाका होते ही भगदड़ मच गई। मकान का ऊपरी हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। घर से लपटें निकलते देख दौड़ कर पहुंचीं सरोज ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच दूसरा सिलेंडर भी जोरदार आवाज के साथ फट गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निकांड में राजेंद्र के कमरे में रखी 70 हजार की नगदी, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन और कपड़े आदि राख हो गए। करीब दो लाख का जेवर भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई घर में ध्यान दें इन बातों पर
-इनर्वटर और फ्रिज को रसोईघर में न रखें।
- ऐसे उपकरण जो बिजली आने-जाने पर स्पार्क करते हो उन्हें दूर रखें।
- गैस लीक होने पर कोई बिजली स्विच ऑन या ऑफ न करें।
- सिलेंडर बदलने पर यदि गैस लीक हो रही हो तो संबंधित एजेंसी को सूचना दें।

रसोईघर में बड़ी खिड़की जरूर होनी चाहिए। गैस लीक होने की जानकारी पर घर के सारे खिड़की, दरवाजे खोल देने चाहिए। रसोईगैस भारी होने के कारण हवा में ज्यादा ऊपर नहीं उठ पाती है। गंध खत्म होने पर एजेंसी के कर्मचारी को बुलाकर सारी आशंका दूर कर लें।-
रंजना सोलंकी, अध्यक्ष बरेली एपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed