{"_id":"1-41338","slug":"Bareilly-41338-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में राजनैतिक पारा चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में राजनैतिक पारा चढ़ा
Bareilly
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भाजपा पदाधिकारियों का क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय में हंगामा
सिटी रिपोर्टर
बरेली। आसमान से बरस रही गर्मी में कई घंटे बिजली कटौती को लेकर राजनीतिक पारा भी गर्माने लगा है। कटौती से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर हंगामा करने के साथ ही अधिकारियों को घेरा। कटौती में भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया है। कहा कि 21 मई तक आपूर्ति दुरुस्त न की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन की अगुवाई में भाजपाई सर्किट हाउस चौराहे पर जमा हुए। वहां से मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। भाजपा वालों ने कटौती को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली। महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि कटौती को लेकर शहरी हलकान है और अधिकारियाें पर इसका कोई असर नहीं है। अंधाधुंध कटौती से पानी की भी किल्लत हो गई है।
महामंत्री पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि सीबीगंज क्षेत्र के तमाम गांवोें को शहरी फीडर से जोड़ा जाए तो बेहतर होगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जुड़े होने के कारण इन गांवों में बिजली संकट बना रहता है। महानगर महामंत्री उमेश कठैेरिया ने कहा कि यदि 21 मई तक आपूर्ति दुरुस्त न की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभासद नरेश शर्मा उर्फ बंटी ने बिजली आपूर्ति में भेदभाव बरते जाने का भी आरोप लगाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष केवल कृष्ण ने कहा कि लगता है इस समस्या से पार पाने को बड़े आंदोलन की जरूरत है। भाजपा हमेशा शहरियों की समस्याओं के लिए आंदोलन करती रही है। इस मौके पर डा. दिनेश जौहरी, भारत भूषण शील, अमित अरोड़ा, विकास महर्षि, आनंद जौहरी, प्रभुुदयाल लोधी, ललित सक्सेना, रूपकिशोर लोधी, राजीव सिंह, आदेश प्रताप सिंह, राजीव रस्तोगी समेत तमाम भाजपाई उपस्थित थे।