{"_id":"1-41333","slug":"Bareilly-41333-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के कारणों पर परिजन डाल रहे पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के कारणों पर परिजन डाल रहे पर्दा
Bareilly
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। चौकी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के परिजन अब कारणों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। चंदौआ भमोरा के 22 वर्षीय रामदास ने गुरुवार को इंटरनेट के तार से फांसी लगाने का प्रयास किया था। आसपास के लोगों और पुलिस ने युवक को बचाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार की सुबह युवक को होश आ गया।
रामदास ने बताया कि वह गुरुवार को चौरासी घंटा मंदिर में पूजा करने गए थे। बाहर निकलते ही उन्हें 8-10 लोगों ने घेर लिया। उन्हें जमकर मारा-पीटा। घटना में उनकी शर्ट भी फट गई। उनसे मारपीट क्यों हुई, इस बात से रामदास खुद को अनजान बता रहे हैं। मां कमला देवी भी इस बारे में कुछ खास नहीं बता पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटा मेरे पास शुरू से रहा है और उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। जबकि रामदास ने बताया कि वह कुछ सालों से मौसी के घर लक्ष्मीपुर गोटिया में रहता है। मां-बेटे की बात में विरोधाभास से लग रहा है कि कोई ऐसी बात है जो वे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक युवक ने पत्नी की विदाई न होने पर आत्महत्या का प्रयास किया था।