{"_id":"1-41253","slug":"Bareilly-41253-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर का गेट बंद रहा अंदर का माल साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर का गेट बंद रहा अंदर का माल साफ
Bareilly
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुशबू इन्क्लेव में हुई चोरी की वारदात
सिटी रिपोर्टर
बरेली। खुशबू इन्क्लेव में एक मकान का बाहर वाला गेट बंद रहा और अंदर रखा माल चोर उड़ा ले गए। इस घटना की जानकारी तब हुई जब घर वाले बाहर से लौटे। गृहस्वामी की तहरीर पर बुधवार की रात थाना बारादरी में मुकदमा कायम कर लिया गया।
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित खुशबू इन्क्लेव में रहने वाले हेमंत कुमार का पैतृक घर एटा में है। एटा में ही उनकी ससुराल है। 29 अप्रैल को हेमंत अपनी मां मुन्नी और पत्नी मालती के साथ एटा शादी समारोह में गए थे। पांच मई की दोपहर लौटे तो बाहर वाले गेट पर ताला पड़ा था। मगर घर के अंदर घुसे तो सारा सामान फैला पड़ा था। घर में रखे पांच हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, चेन, पायजेब, एलसीडी, डीवीडी, पीतल के वर्तन आदि सामान गायब था। उनके सूचना देने पर बारादरी पुलिस भी मौके पर गई थी। हेमंत के मुताबिक उनके पड़ोसी इलियास के घर में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया था, लेकिन इंटर लॉक नहीं तोड़ पाए।